छत्तीसगढ़ के सिरपुर में स्थित ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर जो 7वीं शताब्दी में बना था मूर्तियां कला शैली और प्राचीन कलाएँ इसका इतिहास रहा है

By Bharat Israni

Published on:

लक्ष्मण मंदिर छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले के सिरपुर में स्थित है। यह मंदिर छत्तीसगढ़ के प्राचीन मंदिरों मे से एक है जो महाभारत काल का प्रतीत होता है। यह मंदिर भगवान राम के बड़े भाई लक्ष्मण के नाम पर बनाया गया है । यहां स्थापित मूर्तियां कला शैली और प्राचीन कलाओं का प्रतीक है। सिरपुर महासमुंद जिले में स्थित एक प्राचीन शहर है पौराणिक भूमि सिरपुर में कई ऐसे देवस्थानों के अंश मिलते हैं जो कई सदियों पुराने माने जाते हैं। इन्हीं देवस्थानों में से एक है, सिरपुर का लक्ष्मण मंदिर यह एक प्राचीन तीर्थ स्थल है जिसे पुरातत्व और इतिहास प्रेमी पसंद करते हैं।

लक्ष्मण मंदिर का निर्माण

लक्ष्मण मंदिर सिरपुर का एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो 7वीं शताब्दी में बना था सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर का निर्माण सन् 525 से 540 के बीच हुआ। सिरपुर (श्रीपुर) में शैव राजाओं का शासन हुआ करता था। इन्हीं शैव राजाओं में एक थे सोमवंशी राजा हर्षगुप्त। हर्षगुप्त की पत्नी रानी वासटादेवी, वैष्णव संप्रदाय से संबंध रखती थीं, जो मगध नरेश सूर्यवर्मा की बेटी थीं। राजा हर्षगुप्त की मृत्यु के बाद ही रानी ने उनकी याद में इस मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर में भगवान विष्णु के अवतार सहित लक्ष्मण की मूर्ति स्थित है।

सिरपुर का प्राचीन इतिहास

सिरपुर एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है जिसे हिंदू, बौद्ध और जैन धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां के प्राचीन काल के शिलालेख और मंदिर स्थल को एक अनोखा महत्व देते हैं

बौद्ध विहार: सिरपुर में स्थित बौद्ध विहार, जिसका निर्माण छठी शताब्दी ईसा के पूर्व में हुआ था, ये एक महत्वपूर्ण आकर्षण का केन्द्र है। बिहार में स्थित स्तूप और चैत्य हॉल बौद्ध धर्म के साक्षी हैं।

गंधेश्वर मंदिर: गंधेश्वर मंदिर एक प्राचीन शिव मंदिर है जिसे 7वीं शताब्दी में बनाया गया था। इसमे शिवलिंग और जटिल नक्काशी देखने को मिलती है।

सुरंग टीला: सिरपुर के आस-पास स्थित सुरंग टीला एक पुरातात्विक स्थल है जिसकी खुदाई ने कुछ प्राचीन समय की जानकारी दी है।

पुरातत्व संग्रहालय: सिरपुर में एक पुरातत्व संग्रहालय भी है जहां आपको इस क्षेत्र के प्राचीन काल से जुड़ी कलाकृतियां देखने को मिलती हैं। सिरपुर की ये प्राचीन धार्मिक स्थली आपको छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अनुभव प्रदान करती है।

Leave a Comment