विष्णु देव साय का शपथ ग्रहण समारोह शपथ ग्रहण के दौरान चुनाव जीतने वाले कुछ बीजेपी विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जा सकती है।

By Bharat Israni

Published on:

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त देकर बहुमत हासिल किया। बीजेपी ने राज्य की 90 सीटों में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब राज्य में आदिवासी नेता विष्णु देव राय मुख्यमंत्री होंगे। 13 दिसंबर बुधवार को विष्णु देव साय का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। शपथ ग्रहण के दौरान चुनाव जीतने वाले कुछ बीजेपी विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने जिस तरीके से छत्तीसगढ़ में सीएम की रेस में चल रहे नामों पर चौंकाते हुए फैसला लिया, वैसा ही कुछ मंत्रिमंडल में देखने को मिल सकता है। इस बार छत्तीसगढ़ की नई सरकार के मंत्रिमंडल में अनुभवी नेताओं के साथ युवा कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है।

राज्य में दो उपमुख्यमंत्री

राज्य में दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा बने हैं। वहीं पार्टी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का स्पीकर बना सकती है। दरअसल राज्य में रमन सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में उनके ‘कद’ को देखते हुए पार्टी उन्हें ये जिम्मेदारी दे सकती है। बता दें, विधायक दल की बैठक में डॉ. रमन सिंह ने ही विष्णु देव साय के नाम का मुख्यमंत्री पद के लिए प्रपोज किया था।

छत्तीसगढ़ के संभावित मंत्री और उनके विभाग की लिस्ट

1 अरुण साव उपमुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास2 विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री, वित्त विभाग3 रेणुका सिंह नगरीय प्रशासन एवं विकास4 अमर अग्रवाल जल संसाधन एवं रोजगार5 धरमलाल कौशिक कृषि विकास एवं किसान कल्याण6 ओपी चौधरी स्कूल शिक्षा एवं जनशक्ति नियोजन7 बृजमोहन अग्रवाल सहकारिता, धर्मस्व एवं पर्यटन8 राजेश मूणत लोक निर्माण विभाग9 अजय चंद्राकर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार10 केदार कश्यप ग्रामीण एवं पंचायत विकास11 राम विचार नेताम मानव संसाधन विकास12 लता उसेंडी महिला एवं बाल विकास12 दयालदास बघेल वन एवं ऊर्जा

Leave a Comment